सरदारशहर: CET पेपर का अधिकांश अभ्यर्थियों का सेंटर सरदारशहर से हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले में आया, अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 27 व 28 सितंबर को होने वाले सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम को लेकर परीक्षार्थियों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। सरदारशहर के अधिकाश परीक्षार्थियों का सेंटर हनुमानगढ़ और गंगानगर में आया है, ऐसे में एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में परीक्षार्थीयों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।