सरदारशहर: मदीना कॉलोनी में घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए
सरदारशहर के मदीना कॉलोनी में बुधवार रात्रि को एक घर में घुसकर अज्ञात चोर घर से नगदी और जेवराज चोरी कर ले गए। हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्रसिंह ने गुरुवार शाम को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मदीना कॉलोनी निवासी अयूब अली ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि बुधवार को रात्रि करीब साढ़े 11 बजे हम सब खाना खाकर सो गए थे।