सरदारशहर: मित्तल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर दिया स्वच्छता का संदेश
मित्तल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अन्तर्गत गोद लिए गए रामनगर बास में नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा है विषय पर आयोजित नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने कचरा फैलाने की आदत की आलोचना करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।