सरदारशहर: शाकम्भरी विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में सीसीआई के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश वैष्णव का अभिनंदन किया गया
सरदारशहर के शाकम्भरी विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार शाम 4 बजे कंज्यूमर कनफेडरेशन ऑफ इंडिया सीसीआई के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासचिव मुकेश वैष्णव का सीसीआई जिला शाखा चूरू द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ता संरक्षण जागरूकता हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।