अटरू: अटरू के नयागांव में पुलिस ने तीसरे मोर्चे के प्रमुख नरेश मीणा के घर दी दस्तक
Atru, Baran | Nov 3, 2026 नाहरगढ़ में वनकर्मियों से मारपीट के आरोप में पुलिस भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा की तलाश कर रही है। मंगलवार (3 नवंबर) सुबह पुलिस नरेश मीणा के नया गांव में उनके घर भी पहुंची। अचानक घर में सर्च से नरेश मीणा के पिता कल्याण सिंह मीणा पुलिस अधिकारियों पर नाराज़ हो गए। उनका कहना था कि इस तरह की सर्च से परिवार दहशत में है।