नबीनगर: माली बाजार से पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
माली थाना की पुलिस ने माली बाजार से हत्या मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के लोकनाथ बैरवा गांव निवासी कुणाल पांडे उर्फ छोटू है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के पांडे कर्मा गांव निवासी किसान कमलेश पांडे की हत्या का अभियुक्त है.