नबीनगर: नियामतपुर गांव से मदनपुर थाना की पुलिस ने एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मदनपुर थाना की पुलिस ने ढिबरा थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव से एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त उसी गांव निवासी रोहित कुमार है. अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह ने मंगलवार को बताया कि उक्त व्यक्ति पर मदनपुर थाना में धारा 366(A) के तहत कांड संख्या 50/23 दर्ज है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था.