नबीनगर: नबीनगर ब्लॉक मोड़ के पास से एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक में रखे झोले से एक देशी कट्टा और एक कारतूस पुलिस ने किया बरामद
नबीनगर ब्लॉक मोड़ के पास से एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक में रखे झोले से एक देशी कट्टा और एक कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. हालांकि बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया. ब्लॉक मोड़ के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. कुछ लोगों ने डायल 112 को सूचना दी. पुलिस की टीम पहुंची. तबतक बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया. प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने जानकारी दी.