नबीनगर: सनौरा बाजार से पुलिस ने 13 बोतल देशी टनाका शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सनौरा बाजार से 13 बोतल देशी टनाका शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के घुजा गांव निवासी लवकुश कुमार है.थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार की अपराह्न 4 बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.