नबीनगर: महुअरी गांव से 95 बोतल देसी टनाका शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के महुअरी गांव से 95 बोतल देशी टनाका शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है. वही मौके पर से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर सलेमपुर निवासी प्रहलाद सिंह है. थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.