नबीनगर: ढिबरा गांव में पलक लगाने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल
गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव में शुक्रवार को पलक लगाने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आकर सत्येंद्र यादव घायल हो गए. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराया गया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है.