पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित बागेश्वर सरकार की श्री हनुमान कथा के तृतीय दिवस का आयोजन खास रहा। कथा के दौरान सुप्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी भी कार्यक्रम में पहुंचीं।जया किशोरी जी ने पूज्य बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से भेंट की इसके साथ ही उन्होंने हनुमान कथा का रसपान भी किया। जया किशोरी के कथा पंडाल में पहुंचते ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भक्ति और आध्यात्मिक माहौल के बीच दोनों प्रसिद्ध कथावाचकों की मुलाकात आकर्षण का केंद्र रही। कोलकाता के हावड़ा के लिलुआ वर्कशॉप में चल रही इस हनुमान कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच और पूरा कथा परिसर भक्तिमय नजर आया।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर