छतरपुर की महिला का उज्जैन के बॉम्बे होटल में जबरन संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बनाने और दोस्तों को भेजने का आरोप, वायरल करने की धमकी से महिला ने पुलिस से लगाई गुहार--
पति पर पत्नी का गंभीर आरोप---
छतरपुर। शहर में एक 21 वर्षीय महिला ने अपने पति सोनू अहिरवार और उसके दो दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शिकायती आवेदन दिया है। महिला का आरोप है कि पति ने उज्जैन के बॉम्बे होटल में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसकी मर्जी के बिना अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का कहना है कि विरोध करने के बावजूद पति ने वीडियो अपने दोस्तों को दे दिया और बाद में अपने मोबाइल से उसे डिलीट कर दिया।
महिला के मुताबिक, उसके पति के दो दोस्त रवि बिजावर विधानसभा और गोल्डी नामक व्यक्ति कथित तौर पर Truecaller और Instagram के माध्यम से उसे कॉल कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों युवक फोन पर अश्लील बातें करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इससे परेशान होकर महिला ने देर रात सिटी कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
शादी से पहले भी लगाए थे गंभीर आरोप
महिला ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि वह और सोनू अहिरवार गांव में आमने-सामने रहते थे। महिला का आरोप है कि नाबालिग अवस्था में भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए थे, जिसके बाद वर्ष 2024 में महिला थाना में जीरो पर रिपोर्ट दर्ज कराकर मामला गढ़ीमलहरा थाना भेजा गया था। मामले में पति को करीब ढाई माह जेल में रहना पड़ा था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद दोनों साथ रहने लगे।
महिला का आरोप है कि 18 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद दोनों ने 13 सितंबर 2023 को कोर्ट मैरिज की और इसके बाद छतरपुर के एक मंदिर में विवाह किया। महिला के मुताबिक, शादी के करीब एक साल बाद पति के द्वारा दहेज को लेकर मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी गई। महिला ने पति पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया था और इस संबंध में धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा भरण-पोषण के लिए न्यायालय में भी प्रकरण लगाया गया।
*उज्जैन के होटल में वीडियो बनाने का आरोप--*
महिला का आरोप है कि 18 जनवरी 2026 को उसका पति उसे बहला-फुसलाकर उज्जैन के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए और उसकी इच्छा के विरुद्ध वीडियो रिकॉर्ड किया गया। महिला का कहना है कि उसने कई बार वीडियो बनाने से मना किया, लेकिन पति ने उसकी बात नहीं मानी।
अब पति के दोस्तों द्वारा कथित तौर पर वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने के बाद महिला ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।