सारठ: महराजगंज निवासी ने जबरन घर बनाने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही
Sarath, Deoghar | Sep 10, 2026 महराजगंज के एसएस दास ने मनोज महरा वगैरह पर जमाबंदी जमीन पर जबरन घर बनाने का विरोध करने पर जान मारने के लिए उतारू होने का आरोप लगाया है। गुरुवार शाम 4 बजे थाने में आवेदन देकर मारपीट के लिए उतारू होने का एक वीडियो भी सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्ष को शांति बनाए रखने, जांच कर कार्रवाई करने और कानून को हाथ में न लेने की हिदायत की है