कलान: कोलाघाट पुल पर पड़े घायल बाइक सवार को पुलिस ने सीएचसी जरियनपुर में करवाया भर्ती
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कोलाघाट पुल पर शराब के नशे में धुत बाइक सवार ग्राम सरैया निवासी सुखपाल पुत्र छोटे रेलिंग से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी जरियनपुर में भर्ती करवाया, जहां से उसे गम्भीर हालत में फर्रुखाबाद जिला अस्पताल भेजा गया है।