कलान: गांव पिडरिया के पास एक व्यक्ति के गोली मारने के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई ,पीड़ित ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर बताया कि वह 15 मार्च को थाना कलान क्षेत्र के गांव भगवानपुर अपनी बहन के यहां जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव पिडरिया के पास निलेश अंकित रामदास ब बालेश्वर घेराबंदी करके उनके साथ मारपीट की और तमंचे से फायर कर उनके गोली मार दी जो उनके हाथ में लगी।