कलान: नई बस्ती हरेली मोड़ निवासी महिला को पति व पुत्र ने मारपीट कर घर से निकाला, महिला ने थाने में की शिकायत
नगर पंचायत कलान की नई बस्ती हरेली मोड़ निवासी महिला रेशमा ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति वीरपाल व पुत्र सोनू आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और खाने को भी कुछ नहीं देते। आज महिला को दोनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और कहा कि दोबारा इधर आई तो गला दबा देंगे।