कलान: रामपुर ढका डाड़ी मेंदो भाइयों ने मिलकर पीड़ित से की मारपीट, गर्दन दवा कर मारने का किया प्रयास, दो पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रामपुर ढका डाड़ी निवासी महेश पुत्र ने थाने में आज दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते दिन वह खेत से काम करके अपने घर लौटा था। तभी उनके भाई हेतराम व दिनेश ने गाली गलौज किया। जब उसने गाली देने से मना किया तभी उन्होंने उनकी गर्दन दबाकर मारने की कोशिश की। जिस पर उनकी पत्नी ने आकर बचाया।