कलान: मिर्जापुर में 15 से अधिक सवारियां लेकर फर्रुखाबाद जा रहा टैम्पू पलटा, 6 लोग हुए घायल
मिर्जापुर थाने के निकट फर्रुखाबाद सवारियां लेकर जा रहा प्राइवेट टैम्पू अधिक सवारियां होने के चलते पलट गया। टैम्पू में सवार महिलाएं व बच्चों सहित कई पुरुष भी बैठे हुए थे। इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर में भर्ती कराया।