चंदौली में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे; वीडियो हुआ वायरल
चंदौली: चंदौली नगर पंचायत क्षेत्र में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क पर ही हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर हाथापाई व मारपीट होने लगी।
घटना के समय बाज़ार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों व स्थानीय लोगों का मजमा लग गया। सड़क पर हो रही इस गुंडागर्दी और मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी आपस में भिड़ती और एक-दूसरे पर हमला करती नजर आ रही हैं।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपद्रव करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Sep 18, 2026