रिविलगंज: रामपुर स्थित एक ईंट भट्टा पर काम कर रहे एक मजदूर की दीवार से दबकर मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक ईट भट्टा पर काम कर रहे एक मजदूर की दिवार से दबकर मौत हो गई। मृतक बंगरा गाँव के मदन बिंद (55) वर्ष बताया जाता है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मजदूर चिमनी के अंदर कोयला भड़ रहा था। उसी दौरान थाक लगाया हुआ ईट भरभरा कर गिर गया। जिसमें दबकर उसकी मौत हो गयी। हालांकि आसपास के लोगों द्वारा बचाने का भरपूर प्रयास किया गया।