मुरैना नगर: मुरैना के जवान ने वीडियो वायरल कर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मदद मांगी, प्रशासन पर मदद न करने का आरोप लगाया
मुरैना के निबी गांव में प्लॉट पर कब्जा किए जाने का मामला गरमाता जा रहा है।इस मामले में मुरैना जिले के मृगपुरा गाँव के भारतीय सेवा में नायक के पद पर पदस्थ जवान ने वीडियो वायरल कर देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से मदद की गुहार लगाई।उसने कहा मेरी जमीन व परिवार सुरक्षित नहीं है।जिला प्रशासन पर मदद न करने का आरोप भी लगाया है।जवान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।