मुरैना नगर: रुई मंडी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र के रुई की मंडी में अज्ञात वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी ,जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को भर्ती कर दिया गया है।