राघोगढ़: जंजाली जामनेर हाईवे पर हादसा, पंक्चर ट्रक से बचने के दौरान दूसरा ट्रक पेड़ से टकराया
गुना में राघोगढ़ के जंजाली जामनेर हाईवे पर हादसा हो गया। 1 अक्टूबर को सामने आए वीडियो में जंजाली जामनेर हाईवे पर एक ट्रक सड़क पर पंक्चर खड़ा था, पीछे आ रहे ट्रक चालक को नहीं देखा जैसे ही पीछे का ट्रक नजदीक आया ड्राइवर ने अचानक साइड में काटा तो ट्रक गड्ढे में जाकर पेड़ से टकरा गया। घटना में ड्राइवर घायल है जिसका उपचार जारी है। बड़ा हादसा होने से टल गया।