बक्सर: जिला शिक्षा पदाधिकारी पर ₹50 हजार का जुर्माना, न्यायिक आदेशों की अनदेखी पड़ी भारी
Buxar, Buxar | Apr 25, 2026 जिला अपीलीय प्राधिकार ने न्यायिक आदेशों की लगातार अवहेलना पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पीठासीन पदाधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया। यह कार्रवाई दो अपील मामलों में लापरवाही के लिए हुई है: अभिलाषा कुमारी बनाम उप विकास आयुक्त (01/2019) समेत अन्य मामले में हुआ है।