समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 जुलाई 2026
निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बक्सर
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को बक्सर जिले में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चौसा प्रखण्ड अन्तर्गत पी०एम०श्री +2 आदर्श उच्च विद्यालय, चौसा में मंगलवार को निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) की उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला के निर्देश के आलोक में जिले के सभी कॉलेज, स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों में ईएलसी को सक्रिय किया जाए।
उप निर्वाचन पदाधिकारी के मार्गदर्शन एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चौसा के नेतृत्व में निर्वाचन साक्षरता क्लब के उन्मुखीकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के गठन से लेकर उसकी भूमिका एवं उत्तरदायित्वों से परिचित कराया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी।
निर्वाचक सूची की तैयारी एवं अद्यतीकरण की बुनियादी समझ पर प्रकाश डाला। उन्होंने मतदाता सूची में नामांकन की प्रक्रिया एवं मतदाता सेवा से संबंधित जागरूकता में ईएलसी की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट का परिचय प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को मतदाता पंजीकरण] मतदान प्रक्रिया तथा उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। निर्वाचन साक्षरता क्लब) भारत निर्वाचन आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके माध्यम से युवाओं को मतदान के महत्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के उपयोग की जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है तथा एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने जागरूक मतदाता बनने का संकल्प लिया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #buxarcity #BuxarNews #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jul 28, 2026