समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 जुलाई 2026
निर्वाचक साक्षरता क्लब का हुआ उन्मुखीकरण
आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को राजपुर प्रखण्ड अन्तर्गत +2 रघुवंशी कुंवर उच्च विद्यालय तियरा के प्रांगण में निर्वाचक साक्षरता क्लब की उन्मुखीकरण बैठक का भव्य आयोजन किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला ने जिले के सभी कॉलेजों, स्कूलों और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में निर्वाचक साक्षरता क्लब की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश जारी किया है।
इसी क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के मार्गदर्शन और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजपुर के निर्देशन में शैक्षणिक संस्थानों में ईएलसी (ELC) के उन्मुखीकरण का विशेष अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुरूआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानध्यापक श्री ब्रजेश राय के द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही छात्राओं द्वारा स्वागतगान भी गया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
मतदाता सूची और ईवीएम वीवीपैट की बुनियादी समझ
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची तैयार करने एवं उसकी प्रक्रिया पर जानकारी दी। साथ ही ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों को बताया गया कि कैसे वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों को निर्वाचक साक्षरता क्लब के एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया। ये विद्यार्थी अपने विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, राजपुर/वार्ड सदस्य/शिक्षकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने मतदान के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #buxar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jul 28, 2026