उनियारा: विधायक राजेंद्र गुर्जर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Uniara, Tonk | Oct 10, 2026 देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उनियारा उपखंड क्षेत्र के लोगों ने विधायक की जनसुनवाई में पंहुचकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।