जांजगीर: अकलतरा पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, 95 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त और आरोपी गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने बड़े अमेरी सबरिया डेरा में अवैध हाथ भट्टी से बनी 95 लीटर कच्ची महुआ शराब, दो मोटरसायकल, टुल्लू पम्प और हंडी सहित 3.2 लाख का मशरूका जप्त किया। आरोपी बाबूलाल गौड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।