जांजगीर: जांजगीर-चांपा के अमृत सरोवरों पर 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा
जांजगीर-चांपा जिला के सभी अमृत सरोवरों पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन और जल संरक्षण-स्वच्छता की शपथ ली जाएगी। स्वच्छता, पौधरोपण और पर्यावरण सुरक्षा पर भी विशेष गतिविधियां होंगी। यह कार्यक्रम कलेक्टर और जिला पंचायत अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।