जांजगीर: ग्राम कुरदा में चाकू दिखाकर 700 रुपए और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
ग्राम कुरदा अंग्रेजी शराब भट्टी के पास 23 नवंबर को राहुल से चाकू दिखाकर 700 रुपए नगद और वीवो मोबाइल लूटे गए। आरोपियों सुनील यादव और नरोत्तम यादव को थाना चांपा पुलिस ने 24 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा। पुलिस ने लूट की रकम और मोबाइल बरामद किया है।