जांजगीर: 26 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन, आमजनों से सीधी बातचीत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आम लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे।