विष्णुगढ़: गैड़ा पंचायत में चोरी की वारदातें जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
गैड़ा पंचायत में थम नहीं रहीं चोरी की वारदातें, उठ रहे सुरक्षा पर सवाल। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गैड़ा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों के बीच भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर कयूम अंसारी के बंद घर को निशाना बनाया।