खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने चाईबासा शहर के सरायकेला मोड़ एवं बड़ी बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, विशेषकर खुदरा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीकरण, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण एवं स्वच्छता व्यवस्था, निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि तथा लेबलिंग की गहन जांच की गई।