मेहनगर: मेहनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षासूत्र
आजमगढ जनपद के मेहनगर क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया । सावन मास की पूर्णिमा को होने वाले रक्षाबंधन पर्व भाई और बहन की पवित्र रिश्ते का प्रतीक है । सोमवार को इस पवित्र रिश्ते रक्षाबंधन को बहनों ने अपने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भगवान से उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की । भाइयों ने इस दौरान बहनों को उपहार भी दिया ।