मेहनगर: अजमतगढ़ विकासखंड कार्यालय पर नवनिर्वाचित मिर्जापुर ग्राम प्रधान को खंड विकास अधिकारी ने पद व गोपनीयता की दिलाई शपथ
आजमगढ़ जनपद के अजमतगढ़ विकासखंड कार्यालय पर नवनिर्वाचित मिर्जापुर ग्राम प्रधान को खंड विकास अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । मिर्जापुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान शंभू यादव की मौत के बाद रिक्त चल रहे प्रधान पद पर चुनाव हुआ था । ग्राम प्रधान पद पर 6 अगस्त को मतदान और 8 अगस्त को मतगणना में ग्राम प्रधान पद पर सरदार सिंह पटेल विजई हुए थे ।