मेहनगर: गोठाव गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोठाव गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई । धान के खेत की निराई करते समय महिला पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे झुलस गई । लीलावती देवी उम्र लगभग 66 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राममिलन गांव में ही अपने खेत में धान की निराई कर रही थी । इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई ।