मेहनगर: सड़क दुर्घटना में घायल सराय मोहन गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में है शोक का माहौल
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय मोहन गांव निवासी सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई । सराय मोहन गांव निवासी मुंशी उम्र लगभग 59 वर्ष बीते 14 जुलाई की सुबह साइकिल से जा रहे थे । तभी भीरा बाजार के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया और कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया था ।