मेहनगर: हटवा मोड़ से मेहनगर थाना की पुलिस टीम में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में मेहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक आदिल खां व मय हमराह फोर्स ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र हरेंद्र कुमार को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हटवा मोड़ से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।