उतरौला: उतरौला तहसील में लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर किया बैठक और प्रदर्शन
4 जनवरी शनिवार दोपहर 2:00 बजे तहसील उतरौला परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील उतरौला द्वारा अपनी मांगों को लेकर बैठक एवं प्रदर्शन किया गया। लेखपालों ने एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम द्वारा विभिन्न जनपदों में लेखपालों को गिरफ्तार किए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह अनुचित है उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाए।