उतरौला: श्री दत्त गंज विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक हुई
31 दिसंबर मंगलवार को दोपहर 2 बजे विकासखंड श्री दत्तगंज में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत गठित ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बाल कल्याण बाल श्रम एवं बाल विवाह के रोकथाम बच्चों के शिक्षा पर सदस्यों के साथ चर्चा की गई।