उतरौला: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उतरौला में किया निरीक्षण
1 जनवरी बुधवार दोपहर 1:00 बजे राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के संबंध में संचालित 100 दिवसीय विशेष टीवी अभियान का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में किया गया। अभियान के संबंध में जन सामान्य में व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।