BREAKING NEWS | सीमांत उत्तराखंड में बड़ा हादसा!
पोकलैंड मशीन समेत नदी में समाया ट्रक, ताश के पत्तों की तरह ढहा सामरिक मार्ग का बेली ब्रिज!
भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल, सीमांत क्षेत्र की कनेक्टिविटी पर मंडराया संकट!
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। मुनस्यारी क्षेत्र के धापा बैंड (धापा मोड़) के पास बेली ब्रिज से गुजर रहा एक ट्रक पोकलैंड मशीन समेत पुल को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरा। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सीमांत क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।
सवाल सिर्फ एक पुल टूटने का नहीं, देश की सामरिक सुरक्षा और हजारों लोगों की आवाजाही का है!
यह मार्ग सेना और ITBP के जवानों की आवाजाही के साथ-साथ करीब 7,000 ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा माना जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर पुल का इस तरह टूट जाना सीमांत क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी और पुलों की मजबूती को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
क्या पुल की भार क्षमता की पर्याप्त जांच की गई थी? क्या भारी मशीनों और वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था? हादसे के बाद सीमांत गांवों और सामरिक आवाजाही पर क्या असर पड़ेगा?
सीमांत क्षेत्र की सड़कें और पुल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा की अहम कड़ी हैं। ऐसे में इस घटना की निष्पक्ष जांच, पुलों की तकनीकी सुरक्षा का आकलन और वैकल्पिक आवाजाही की व्यवस्था बेहद जरूरी है।
#Munsiyari #Pithoragarh #UttarakhandNews #BreakingNews #IndiaChinaBorder #BorderConnectivity #ViralVideo #उत्तराखंड