चित्तौड़गढ़ पुलिस ने रविवार को फिट इंडिया मिशन के तहत “Sunday on Cycle” रैली और योग कार्यक्रम आयोजित किया। सुभाष चौक से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक साइकिल रैली को डीएसपी बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टेडियम में योग, रोप स्किपिंग समेत फिटनेस गतिविधियां हुईं।