डुमरांव: पुराना भोजपुर में भाजपा की हुई बैठक, बूथ कमिटी की समीक्षा के साथ ही पेज प्रमुख पर चर्चा की गई
Dumraon, Buxar | Feb 20, 2024 डुमरांव प्रखंड में पुराना भोजपुर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा ने की। वहीं संचालन नगर महामंत्री रोहित सिंह और नगर मंत्री मुखिया सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में बूथ कमिटी की समीक्षा के साथ ही पेज प्रमुख पर चर्चा हुई। वहीं दो दर्जन के करीब युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।