बगोदर: बगोदर थाना परिसर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
बगोदर थाना परिसर में आगमी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार की दोपहर साढे चार बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न पूजा कमेटी के लोगो से बारी बारी से पूजा के कार्यक्रमो की जानकारी ली।बैठक में कहा गया कि पूजा पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीव कैमरा लगाने कहा गया।