जहानाबाद: पटना-गया रेलखंड पर महिला बोगी में यात्रा कर रहे 11 पुरुष यात्री गिरफ्तार, रेल कोर्ट भेजा गया
पटना गया रेलखंड पर महिला बोगी में यात्रा कर रहे 11 पुरुष यात्रियों को रेल थाना जहानाबाद की पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए रेल कोर्ट पटना भेज दिया है। इस संबंध में रेल पुलिस जहानाबाद के द्वारा सोमवार की रात्रि जानकारी दी गई कि महिला यात्रियों द्वारा लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि पुरुष यात्रियों के महिला बोगियों में यात्रा करने से उन्हें सीट नहीं मिल पाती है।