सदर थाना क्षेत्र के देवरिया मोहल्ला में रविवार की देर रात चोरों ने एक घर में चोरी करने का प्रयास किया। घर वालों के जाग जाने के बाद सभी चोर मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन दिया है।इस संबंध में पीड़ित मिथलेश कुमार ने सोनवार शाम करीब 7 बजे बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। तभी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया।