जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र से गायब दो युवतियां अचानक पहुंची थाना, पुलिस कर रही पूछताछ
नगर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग मोहल्लों से लापता हुई दो युवती सोमवार को अचानक स्वयं थाना पहुंच गईं। दोनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी और पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने सोमवार रात्रि को जानकारी दी कि युवतियों के परिजनों ने उनकी गुमशुदगी को लेकर थाना में आवेदन दिया था।