जहानाबाद के काको मोड़ के पास सोमवार दिन में एक व्यक्ति एवं ट्रैफिक पुलिस के जवान के बीच कुछ बात को लेकर जमकर झड़प हो गई। जिसके उक्त व्यक्ति सहित कुल चार लोगों के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। जबकि अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।